Friday, September 30, 2016

ढोढ़ाकोला की किशोरियां अब अपना भाग्य खूद लिखेंगी.....

माईका माइंस एरिया ढोढ़ाकोला की किशोरियां अब न ढ़िबरा चुनने जायेंगी और न ही 18 साल से पहले शादी करेंगी। किशोरियां उच्च शिक्षा हासिल कर एवं हूनर सीखकर अपनी जिंदगी गढेंगी। अपना भाग्य खूद लिखेंगी। ऐसा फैसला आज स्वयंसेवी संस्था समर्पण द्वारा समसिहरिया गांव में आयोजित रोज किशोरी क्लब के सदस्यों के क्षमतावर्द्धन कार्यशाला में लिया गया। किशोरियों ने कहा कि हमारे इलाके में समस्याओं का अंबार है। हाई स्कूल नहीं है। आठवीं तक के लिए विधालय हैं, परंतु पर्याप्त शिक्षक नहीं है। लिहाजा, हमलोगों की पढ़ाई ढंग से नहीं हो पाती है। विधालयों में संसाधनों का घोर अभाव है। इन सभी समस्याओं के विरूद्ध किशोरियां आवाज उठायेंगी।
कार्यशाला को संस्था सचिव इन्द्रमणि साहू, चाइल्डलाईन के रेखा देवी, तुलसी कुमार साव, आशुतोष कुमार सिन्हा, सन्नी कुमार, संतोष कुमार पांडेय आदि ने संबोधित किया।

No comments:

Post a Comment